प्रतिक्रिया | Saturday, November 15, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

15/12/23 | 12:23 pm

printer

अक्टूबर में 17.28 लाख श्रमिकों का ईएसआई योजना में नामांकन, 51 ट्रांसजेंडर भी शामिल

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के डेटा के अनुसार अक्टूबर, 2023 माह में इसमें 17.28 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। अक्टूबर में लगभग 23,468 नए प्रतिष्ठानों को भी पंजीकृत किया गया है और इन्‍हें कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत लाया गया है, जिससे अधिक कवरेज सुनिश्चित हुई है।

प्राप्त डेटा से जानकारी मिलती है कि देश के युवाओं के लिए अधिक रोजगार का सृजन हुआ है। अक्टूबर 2023 के दौरान कुल 17.28 लाख कर्मचारियों को इससे जोड़ा गया है जिसमें 25 वर्ष की आयु तक के 8.25 लाख कर्मचारी शामिल हैं। यह अक्‍टूबर 2023 के दौरान जोड़े गए कुल कर्मचारियों का 47.76 प्रतिशत है।

पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से जानकारी मिलती है कि अक्टूबर, 2023 में कुल 3.31 लाख महिला सदस्यों का नामांकन किया गया है। डेटा से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक अक्टूबर माह में कुल 51 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है,यह डाटा दर्शाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 

आगंतुकों: 54412688
आखरी अपडेट: 15th Nov 2025