15/12/23 | 3:43 pm

Print

अब ईरान जाने के लिए वीजा की नहीं पड़ेगी जरूरत  

ईरान ने भारत सहित 33 अन्य देशों के पर्यटकों के लिए वीजा की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है। ऐसे में भारत समेत 33 अन्य देशों के पर्यटकों को इसकी सहूलियत मिलेगी। इसका मतलब यह हुआ कि अब ईरान की यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा की आवश्यक्ता नहीं होगी।

क्या है उद्देश्य ? 

बताना चाहेंगे भारत के अलावा जिन देशों को ईरान द्वारा यह सहूलियत प्रदान की गई है उस सूची में रूस, सऊदी अरब, कतर, जापान और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हैं। इसका उद्देश्‍य ईरान आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाना है। इसके साथ ही ऐसे देशों या क्षेत्रों की संख्या 45 हो गई है जहां के लोगों को ईरान यात्रा के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी।

इन 33 देशों को मिलेगी सहूलियत 

भारत, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, लेबनान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, ट्यूनीशिया, मॉरिटानिया, तंजानिया, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, सेशेल्स, इंडोनेशिया, दारुस्सलाम, जापान, सिंगापुर, कंबोडिया, मलेशिया, वियतनाम , ब्राजील, पेरू, क्यूबा, ​​मेक्सिको, वेनेजुएला, बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया, क्रोएशिया और बेलारूस इस सूची में शामिल है।