28/12/23 | 11:42 am

Print

अभिनेता एवं डीएमडीके संस्थापक विजयकांत के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

दक्षिण भारत के सुपरस्टार और डीएमडीके संस्थापक विजयकांत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने  विजयकांत को उनकी सार्वजनिक सेवा के लिए याद किया जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स (x) पर अपने संदेश में कहा “थिरू विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर गहरा प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।” 

एक्स पर उन्होंने आगे कहा,  “वह एक घनिष्ठ मित्र थे और मैं वर्षों से उनके साथ अपनी बातचीत को याद करता हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और असंख्य अनुयायियों के साथ हैं। ओम शांति।”

https://x.com/narendramodi/status/1740228820332896483?s=20

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक जताते हुए कहा कि अभिनेता और डीएमडीके प्रमुख कैप्टन विजयकांत का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजयकांत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें  MIOT हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इस प्राइवेट अस्पताल में वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। मेडिकल स्टाफ के प्रयासों के बावजूद आज सुबह उनका निधन हो गया।