26/12/23 | 11:08 am

Print

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में ‘पुश-पुल’ तकनीक का प्रयोग, जानें कैसे ट्रेन को देगी रफ्तार 

ट्रेन के जरिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बार फिर रेलवे नई सौगात देने जा रहा है। जल्द ही यात्री अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के जरिए सफर कर सकेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ट्रेन का ट्रायल रन पूरा हो गया है और जल्दी ही इसे अयोध्या से रवाना किए जाने की उम्मीद है। रेल मंत्री ने कहा कि पहले इसे सामान्य तौर पर चलाया जाएगा और बाद में क्रमिक रूप से इसमें आवश्यक सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तकनीक की खासियत है कि रेलगाड़ी बहुत कम समय में गति पकड़ लेती है और इसे जल्द रोकी जा सकती है।

कम समय में होगी यात्रा 
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में जानकारी देते हुए रेल मंत्री ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नए रेक (ट्रेनों) में एसी और गैर-एसी दोनों कोच होंगे और इन्हें देश भर के मार्गों पर तैनात किया जाएगा। नई दिल्ली स्टेशन पर पहली अमृत भारत ट्रेन का निरीक्षण करने के बाद, उन्होंने कहा कि बेहतर गति के कारण ये ट्रेनें यात्रा के समय में कमी लाएंगी।

“पुश-पुल” तकनीक से चलेंगी ट्रेनें
इन ट्रेनों में “पुश-पुल” तकनीक है, यानी दोनों सिरों पर दो इंजन हैं। एक इंजन खींचता है तो दूसरा पीछे से धक्का देता है। दुनिया की जो दो सबसे इंपॉर्टेंट टेक्नोलॉजी है डिस्‍ट्रीब्युटिड पावर और पुश-पुल हमेशा रेलवे में एक के बाद एक नई टेक्नोलॉजी लाने के लिए उनका मार्गदर्शन रहता है वंदे भारत के बाद में पुश-पुल टेक्नोलॉजी पर अमृत पार्क ट्रेन तैयार हुई है।

सभी राज्यों में पहुंचाने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि पहली ट्रेन पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ट्रेन को अयोध्या से हरी झंडी दिखाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हम इन ट्रेनों को 4-5 महीने तक चलाएंगे, यह देखने के लिए कि क्या सुधार की आवश्यकता है। अब तक परिणाम उससे बेहतर हैं जो हमने इस ट्रेन के डिजाइन के दौरान सोचा था। उन्होंने कहा कि जैसे हमने वंदे भारत ट्रेनों को सभी राज्यों में पहुंचाया है, ये ट्रेनें उन सभी को भी जोड़ देगा।

RELATED ARTICLES

15 mins ago | BRICS Summit 2026

प्रधानमंत्री मोदी से मिले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो, ‘दिल जीतने वाले’ अंदाज के कायल हुए पीएम

18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की सकारात...

2 hours ago | BRICS Business Council

ब्रिक्स व्यापारिक संस्थाओं ने महिला उद्यमिता और निवेश सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया

ब्रिक्स की दो प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं, ब्रिक्स वीमेन बिजनेस अलायंस (डब्ल्यूबीए) और ब्रिक्स ब...