प्रतिक्रिया | Wednesday, May 21, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

19/03/24 | 8:18 pm

printer

आईआरईएल इंडिया लिमिटेड ने सरकार को दिया 111 करोड़ रुपये का लाभांश

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड से केंद्र सरकार को लाभांश किश्त के रूप में लगभग 111 करोड़ रुपये मिले हैं।

वित्त मंत्रालय के निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने मंगलवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। पांडेय ने बताया कि सरकार को आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड से लाभांश किश्त के रूप में लगभग 111 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड, भारत सरकार का एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। यह दुर्लभ पृथ्वी धातुओं के खनन और शोधन में विशेषज्ञता रखता है।

आईआरईएल, भारत का परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। कंपनी भारत में दुर्लभ पृथ्वी खनिजों का सबसे बड़ा उत्पादक है, और इसके उत्पाद इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा और एयरोस्पेस सहित विभिन्न उद्योगों में उपयोग किए जाते हैं।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

आगंतुकों: 27565482
आखरी अपडेट: 21st May 2025