इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का छठा मुकाबला सोमवार (25 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था, जबकि शिखर धवन के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। ऐसे में पंजाब के खिलाफ आरसीबी टीम जीत का खाता खोलना चाहेंगी।
22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला मैच सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक पर खेला था, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज पंजाब किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने होम ग्राउंड चिन्ना स्वामी स्टेडियम में खेलने वाली है। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में टीम यहां जीत दर्ज करना चाहेगी।
अगर बात करें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की तो बता दें कि पंजाब का पलड़ा भारी है। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 31 बार भिड़ंत हुई, जिसमें से 17 बार पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की है। वहीं, आरसीबी को 14 मुकाबलों में जीत मिली है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, रीस टॉपले/अल्जारी जोसेफ, कर्ण शर्मा, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: यश दयाल।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह।


