06/11/23 | 3:43 pm

Print

आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ के वैश्विक संदेश के साथ हुआ देशव्यापी बाइकर्स रैली का सफल आयोजन

आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ के ग्लोबल मैसेज के साथ रविवार (5 नवंबर) को देश भर के 11 शहरों में बाइकर्स रैली का सफल आयोजन किया गया। देश भर के युवाओं ने इस अभियान का हिस्सा बनकर सभी देश वासियों से आयुर्वेद को अपनी जीवन शैली का हिसा बनाने का आह्वान किया। महिला बाइकर्स ने भी रैली से जुड़कर घर-घर  आयुर्वेद दिवस का संदेश पहुंचाया। इन रैलियों का मुख्य उद्देश्य देश भर के युवाओं को आयुर्वेद दिवस के वैश्विक संदेश ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ' से जोड़ना और आयुर्वेद की समृद्ध विरासत और जनकल्याण कारी सोच के साथ आयुर्वेद के समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की निदेशक डॉ. भारती ने कल डेढ़ सौ से अधिक युवा बाइकर्स की रैली को  हरी झंडी दिखाई । बता दें कि 8वें आयुर्वेद दिवस का मुख्य समारोह 10 नवंबर को धन्वंतरि जयंती के दिन आयोजित होगा। आयुर्वेद दिवस का मुख्य आयोजन 9 से 10 नवंबर को हरियाणा के पंचकुला में होगा।

आयुष मंत्रालय की पहल

आयुष मंत्रालय ने बताया कि आयुष मंत्रालय की इस पहल में देश भर के बाइकर्स स्वयं आगे बढ़ कर आए और अलग-अलग ग्यारह शहरों में बाइकर्स समूहों का काफिला लेकर ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI) दिल्ली और पटियाला, राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (RARI) लखनऊ, नागपुर, जयपुर, विजयवाड़ा (विशाखापटनम), तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद में, डॉ. ए. लक्ष्मीपति राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान और कैप्टन श्रीनिवास मूर्ति केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, चेन्नई और एनआईएमएच (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल हेरिटेज) हैदराबाद के सहयोग से देश भर के युवा बाइकर्स इन रैलियों से जुड़े और अभियान में अपना सहयोग दिया।

आयुर्वेद आम लोगों की जीवनशैली का हिस्सा

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सभी बाइकर्स और आयोजकों को संदेश देते हुए कहा कि आयुर्वेद दिवस के पूर्व देशव्यापी बाइकर्स रैली के अभियान से देश भर के युवाओं के मन में  आयुर्वेद के प्रति एक सकारात्मक लहर का संचार होगा। भविष्य के भारत को एक स्वस्थ और संगठित भारत बनाने का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हमें आयुर्वेद दिवस के माध्यम से भारत की हजारों साल पुरानी आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाना है और आयुर्वेद को दुनिया भर में आम लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बनाना है। 

मंत्रालय ने कहा कि आठवें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में महीने भर चलने वाले इस समारोह में देश भर के युवा लगातार जुड़ रहे हैं और आयुर्वेद को एक वैश्विक सोच बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं। एक महीने तक चलने वाला यह अभियान 9 और 10 नवंबर को दो दिवसीय समारोहों के साथ पंचकुला में कार्यक्रमों के साथ समाप्त होगा। 8वें आयुर्वेद दिवस का मुख्य समारोह 10 नवंबर को धन्वंतरि जयंती के दिन आयोजित होगा।
 

RELATED ARTICLES

28 mins ago | Artificial Intelligence Collaboration

मोदी-फित्सो वार्ता में मजबूत हुए भारत-स्लोवाकिया संबंध, व्यापक साझेदारी पर सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाक गणराज्य की यात्रा के दौरान ब्रातिस्लावा महल में स्लोवाक...

48 mins ago | Bilateral Strategic Cooperation

भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मिली नई ऊंचाई, दोनों देश बने ‘कॉम्प्रिहेंसिव पार्टनर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14-15 जून 2026 की स्लोवाकिया यात्रा के दौरान भारत और स्लोवाकिया के द्वि...