16/11/23 | 9:14 am

Print

इंडोनेशिया के दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ASEAN Defence Ministers के बैठक में लेंगे भाग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 नवंबर से 17 नवंबर तक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की 10वीं बैठक-प्लस (ADMM-Plus) में शामिल होंगे। राजनाथ सिंह इस आयोजन में भाग लेने वाले देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इन सत्रों के दौरान वे रक्षा सहयोग मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर फोरम को करेंगे संबोधित

रक्षा मंत्री 16 नवंबर को प्रारंभ होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, बैठक के पहले दिन क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर फोरम को संबोधित करेंगे। ज्ञात हो कि इंडोनेशिया एडीएमएम-प्लस का अध्यक्ष है और वह इस वर्ष बैठक की मेजबानी कर रहा है। भारत 2021-2024 के वर्तमान चक्र में इंडोनेशिया के साथ एचएडीआर पर ईडब्ल्यूजी की सह-अध्यक्षता कर रहा है।

सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग को सशक्त करने पर भी होगा विचार-विमर्श 

भारत 1992 में आसियान का संवाद भागीदार देश बना था और एडीएमएम-प्लस का उद्घाटन सत्र 12 अक्टूबर, 2010 को वियतनाम के हनोई में आयोजित किया गया था। दरअसल वर्ष 2017 से एडीएमएम-प्लस के मंत्री आसियान और प्लस देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक बैठक आयोजित कर रहे हैं। एडीएमएम-प्लस आसियान सदस्य देशों (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड तथा वियतनाम) के लिए एक महत्वपूर्ण संवाद मंच की भूमिका निभाता है। इसके आठ संवाद भागीदार देशों (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के मध्य सुरक्षा एवं रक्षा सहयोग को सशक्त करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

एडीएमएम-प्लस सात विशेषज्ञ कार्य समूहों (ईडब्ल्यूजी) अर्थात् समुद्री सुरक्षा, सैन्य चिकित्सा, साइबर सुरक्षा, शांति स्थापना गतिविधि, आतंकवाद विरोधी प्रयास, मानव को बारूदी सुरंग से बचाने की कार्रवाई और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) के माध्यम से सदस्य देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाता है। 10वीं एडीएमएम-प्लस के दौरान, 2024-2027 चक्र के लिए सह-अध्यक्षों के अगले समूह की घोषणा भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | agriculture

अन्नदाता के साथ अब ऊर्जादाता बनकर देश को रोशन कर रहा : प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में 7वें एग्रीवोल...

3 hours ago | Colombo Security Conclave

हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा जरूरी : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि सुनिश...