21/03/24 | 10:53 pm

Print

ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने केजरीवाल से करीब दो घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री की ईडी द्वारा गिरफ्तारी को रद्द कराने के लिए आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से आज रात ही तत्काल सुनवाई की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईडी ने कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 9वां समन भेजकर आज पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश होने से पहले दिल्ली हाईकोर्ट चले गए थे। हालांकि, हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को इस मामले में ईडी को उनसे पूछताछ और गिरफ्तार करने पर कोई रोक लगाने से इंकार कर दिया था।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

8 hours ago | AI and skill development initiatives India

पीएम मोदी ने शीर्ष वैश्विक सीईओ से मुलाकात पर जताई खुशी, भारत में निवेश और विस्तार की मिली पुष्टि

कॉग्निजेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार एस, इंटेल के सीईओ लिप-बू टैन और माइक्रोसॉ...

09/12/25 | 10:54 pm | India aviation travel advisory

इंडिगो का संकट खत्म: सभी फ्लाइट्स सामान्य, अधिकांश लगेज भी पहुंचाए गए

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने मंगलवार को घोषणा की कि कई दिनों की कठिनाइयों के बाद उसका संपू...

09/12/25 | 10:36 pm | Bailey Bridge systems deployment

ऑपरेशन सागर बंधु: भारत ने श्रीलंका में राहत और बचाव कार्य किए तेज, बड़े पैमाने पर सहायता जारी

चक्रवात ‘दितवाह’ से तबाह हुए श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत राहत और बचाव...