11/01/24 | 12:26 pm

Print

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने इस राज्य के लिए येलो अलर्ट किया जारी

बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं से उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी कहर ढा रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में सर्दी की मार झेल रहे लोगों को धूप भी नसीब नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

यूपी में कोहरा, हरियाणा में गलन
वहीं उत्तर प्रदेश में सुबह व शाम बराबर घना कोहरा बना हुआ है। हालांकि धूप निकलने से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिलती है लेकिन बुधवार को हवाओं की दिशाएं बदल गई। ऐसे में पछुआ हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी और गलन बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ को चक्रवाती परिसंचरण के रूप में हरियाणा देखा जा रहा है।

गलन लोगों को करेगी परेशान

देशभर में बनी मौसम की इन गतिविधियों के कारण उत्तर प्रदेश में सिहरन भरी सर्दी फिलहाल कम नहीं होगी। पछुआ हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी जिससे गलन लोगों को परेशान करेगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण प्रातःकाल एवं रात्रि के समय शीत लहर और घने कोहरा छाये रहने के आसार है। 

घना कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी
उधर बिहार के लगभग सभी शहरों के लिए मकर संक्रांति से पहले लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना होगा। तीन दिनों के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य भागों में घना कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से जारी अलर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत अन्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी बनी रहेगी। दिन में धूप निकलने से ठंड का प्रभाव थोड़ा कम रहेगा। बीते 24 घंटे के दौरान पटना सहित 21 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 8.4 डिग्री के साथ भागलपुर सबौर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी के न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री की वृद्धि के साथ 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर बिहार के सुपौल, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

कश्मीर न्यूनतम तापमान कई डिग्री तक नीचे
उधर कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान कई डिग्री तक गिर गया है, जिससे हाड़ कंपा देने वाली स्थिति बढ़ गई है। शुष्क मौसम के कारण रातें और ठंडी हो गई हैं, इसी बीच मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से 8.1 डिग्री अधिक था। वहीं दूसरी ओर केंद्र शासित प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू मंगलवार को श्रीनगर से अधिक ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री कम था। जम्मू बुधवार को भी घने कोहरे की चपेट में है जिसके कारण ठंड बढ़ गई है।
इसी बीच श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5 डिग्री सेल्सियस,काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में शून्य से नीचे 5 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.3 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर लंबे समय से सूखे के दौर से गुजर रहा है और दिसंबर में बारिश में 79 फीसदी की कमी दर्ज की गई, जबकि जनवरी के पहले हफ्ते में कोई बारिश नहीं हुई है। कश्मीर के अधिकांश मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है जबकि घाटी के ऊपरी इलाकों में सामान्य से कम मात्रा में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने 12 जनवरी तक मुख्यतः शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है।

कोलकाता में ठंड से राहत
कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में जैसे-जैसे मकर संक्रांति करीब आ रही है, वैसे-वैसे ठंड कम होती जा रही है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसकी वजह से ठंड लगभग गायब हो गई है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस है। केवल रात के समय ठंड लग रही है दिन को सुबह होते ही धूप खिल रही है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह से ठंड से राहत मिली है। अगले हफ्ते से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी शुरु होगी और 15 जनवरी के बाद ठंड लगभग राज्य से विदा हो जाएगी। वैसे भी पश्चिम बंगाल में दिसंबर महीने के मध्य से जनवरी महीने के पहले हफ्ते तक थोड़ी बहुत ठंड पड़ती है। उसके बाद ठंड नहीं लगती। उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग में हालांकि अभी भी कड़ाके की सर्दी है और तापमान 10 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। लेकिन कूचबिहार और कलिमपोंग में न्यूनतम तापमान 15 से अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होने के कारण यहां भी बहुत अधिक ठंड नहीं पड़ रही है।

RELATED ARTICLES

15 mins ago | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

2 hours ago | IIT Madras Javier Bettel Visit

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और विदेश व्याप...