03/01/24 | 5:15 pm

Print

कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता ने तीन शावकों को दिया जन्म, भूपेन्द्र यादव ने साझा की वीडियो

नए साल में आई है अच्छी खबर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया। बुधवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रोजेक्ट चीता की सफलता का जिक्र करते हुए सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें तीनों शावक नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र ने एक्स पर कहा कि कूनो नेशनल पार्क ने तीन नए सदस्यों का स्वागत किया है। इन शावकों का जन्म नामीबियाई चीता आशा से हुआ है। भूपेन्द्र यादव ने परियोजना में शामिल विशेषज्ञों, कूनो वन्यजीव अधिकारियों और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई दी।

https://x.com/byadavbjp/status/1742493594693607625?s=20

ज्ञात हो कि कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर, 2022 को 8 चीते लाए गए थे। यह सभी चीते नामीबिया से लाए गए थे। मादा चीता आशा ने कूनो पार्क में तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक अभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं। मादा चीता आशा उन्ही में से एक है। वीडियो में तीनों शावक स्वस्थ नजर आ रहे हैं और उन्हें चहलकदमी करते भी देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

30 mins ago | Artificial intelligence

अंतरिक्ष से एआई और क्वांटम तकनीक तक, भारत-लक्जमबर्ग ने सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा

लक्जमबर्ग के अर्थव्यवस्था, एसएमई, ऊर्जा एवं पर्यटन मंत्री लेक्स डेल्स ने सोमवार को केंद्रीय मं...

1 hour ago | AI Call Agent

गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर, अमित शाह बोले- 8 दशकों की सेवा और साहस का राष्ट्रीय सम्मान

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पणजी में गोवा पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर...