13/03/24 | 6:17 pm

Print

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पीएम गति शक्ति-कोयला क्षेत्र में राष्ट्रीय मास्टर प्लान किया जारी

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज बुधवार 13 मार्च को ‘पीएम गति शक्ति-कोयला क्षेत्र में राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ जारी किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचे के परियोजनाओं में सुधार लाने और क्रियान्वित करने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला है।

प्रल्हाद जोशी ने पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के महत्व पर जोर देकर कहा कि यह योजना बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लाय गया है। उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, एक व्यापक जीआईएस-आधारित मंच है, जो लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए सुविधा प्रदान करने, ज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार का लाभ उठाकर आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मंत्रालयों को एक साथ लाता है।

आत्मनिर्भर भारत को सपने को साकार करने में मददगार

पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल ने कहा कि इसके जारी होने से कोयला क्षेत्र के भीतर गतिविधियों की योजना और उन्हें क्रियान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी के साथ सभी भागीदारों को सशक्त मदद मिलेगी। यह पहल न केवल लागत दक्षता को बढ़ाने और बल्कि व्यवधानों को कम करके समावेशी विकास को बढ़ावा देकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने में भी मदद करेगी।

पीएम गति शक्ति परियोजना से मल्टीमाॅडल कनेक्टविटी को बढ़ावा

पीएम-गति शक्ति परियोजना का राष्ट्रीय मास्टर प्लान एक अग्रणी प्रयास है जिसका उद्देश्य बुनियादी ढांचे को सुधार कर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है। विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रालयों के तहत मौजूदा समय में चल रही और भविष्य की परियोजनाओं का एक व्यापक डेटाबेस प्रदान करके इसका लक्ष्य मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ाना, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना और विदेशी निवेश को आकर्षित करना है।

पीएम-गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान कोयला क्षेत्र को बदलने और बुनियादी ढांचे की योजना सुव्यवस्थित करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सतत विकास को बढ़ावा देने,देश के नागरिकों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा करने की कोयला मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।