05/01/24 | 2:11 pm

Print

कैबिनेट ने अयोध्या एयरपोर्ट का नाम ‘महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम’ रखने को दी स्वीकृति 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अयोध्या हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने एवं “महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम” के नामकरण को स्वीकृति दे दी है। हवाई अड्डे का नामकरण महर्षि वाल्मिकी के प्रति श्रद्धांजलि है। 

हवाई अड्डे का नामकरण महर्षि वाल्मिकी के प्रति श्रद्धांजलि

गौरतलब हो, यह अयोध्या की आर्थिक संभावनाओं को विस्तार देने तथा वैश्विक पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों के लिए नए द्वार खोलने के लिए महत्वपूर्ण है। हवाई अड्डे का नामकरण महर्षि वाल्मिकी के प्रति श्रद्धांजलि है। यह हवाई अड्डे की पहचान में सांस्कृतिक संस्पर्श को भी पुष्ट करता है।  

अयोध्या हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देना सर्वोपरि 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार अयोध्या की आर्थिक क्षमता और वैश्विक तीर्थ स्थल के रूप में इसके महत्व को समझने, विदेशी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए दरवाजे खोलने के लिए अयोध्या हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देना सर्वोपरि है।
हवाई अड्डे की पहचान में जुड़ा एक सांस्कृतिक स्पर्श 

हवाई अड्डे का नाम ‘महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम’ महर्षि वाल्मिकी को श्रद्धांजलि देता है, ऋषि ने महाकाव्य रामायण की रचना की, जिससे हवाई अड्डे की पहचान में एक सांस्कृतिक स्पर्श जुड़ गया।

सांस्कृतिक जड़ों के साथ अयोध्या एक प्रमुख आर्थिक केंद्र और तीर्थ स्थल 

अपनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों के साथ अयोध्या रणनीतिक रूप से एक प्रमुख आर्थिक केंद्र और तीर्थ स्थल बनने की स्थिति में है। अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और व्यवसायों को आकर्षित करने की हवाई अड्डे की क्षमता शहर की ऐतिहासिक प्रमुखता के अनुरूप है।

RELATED ARTICLES

08/12/25 | 11:45 pm | BPCL Bio-Diesel Collaboration

भारतीय सेना की ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल शामिल, हरित लॉजिस्टिक्स की दिशा में बड़ा कदम

भारतीय सेना ने अपनी ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल को शामिल कर लिया है। सेना का यह कदम स्वच...

08/12/25 | 10:54 pm | Bahrain Imports and Exports with India

भारत-बहरीन साझेदारी और मजबूत: समुद्री व्यापार बढ़ा, रक्षा सहयोग में नई गति

भारत और बहरीन के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग का संबंध काफी पुराना है। दोनों देशों के बीच...