05/01/24 | 3:29 pm

Print

कैबिनेट ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की व्यापक योजना “PRITHvi VIgyan (PRITHVI)” को दी मंजूरी 

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की व्यापक योजना “PRITHvi VIgyan (PRITHVI)” को मंजूरी दे दी है। यह योजना 2021-26 की अवधि के दौरान 4,797 करोड़ रुपये की कुल लागत पर लागू की जाएगी।

ज्ञात हो, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इस योजना के विभिन्न घटक एक-दूसरे पर निर्भर हैं। इन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत संबंधित संस्थानों के संयुक्त प्रयासों के माध्यम से एकीकृत तरीके से चलाया जाता है। इस योजना में चल रही पांच उप योजनाएं शामिल हैं: 

1. वायुमंडल और जलवायु अनुसंधान-मॉडलिंग अवलोकन प्रणाली और सेवाएं (एक्रॉस) 
2. समुद्री सेवाएं, मॉडलिंग, अनुप्रयोग, संसाधन और प्रौद्योगिकी (ओ-स्मार्ट) 
3. ध्रुवीय विज्ञान और क्रायोस्फीयर अनुसंधान (पेसर)
4. भूकंप विज्ञान और भू-विज्ञान (एसजीआई) 
5. अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण आउटरीच (रीचआउट) 

केवल इतना ही नहीं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की यह योजना विभिन्न संस्थानों में एकीकृत बहु-विषयक पृथ्वी विज्ञान अनुसंधान और नवीन कार्यक्रमों के विकास को सक्षम बनाएगी। यह एकीकृत अनुसंधान एवं विकास प्रयास मौसम और जलवायु, महासागर, क्रायोस्फीयर, भूकंपीय विज्ञान और सेवाओं की बड़ी चुनौतियों का समाधान करने और उनके स्थायी दोहन के लिए जीवित और निर्जीव संसाधनों का पता लगाने में भी मदद करेगी।

योजना के प्रमुख उद्देश्य 

इस योजना का प्रमुख उद्देश्य पृथ्वी विज्ञान प्रणाली के अवमूल्यन में सुधार करने और देश के लिए विश्वसनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए पृथ्वी प्रणाली के सभी पांच घटकों को समग्र रूप से संबोधित करेगी। इसके प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:  
– पृथ्वी प्रणाली और परिवर्तन के महत्वपूर्ण संकेतों को रिकॉर्ड करने के लिए वायुमंडल, महासागर, भूमंडल, क्रायोस्फीयर और ठोस पृथ्वी के दीर्घकालिक अवलोकनों का संवर्द्धन और रखरखाव
– मौसम, महासागर और जलवायु खतरों को समझने और भविष्यवाणी करने और जलवायु परिवर्तन के विज्ञान को समझने के लिए मॉडलिंग सिस्टम का विकास
– नई घटनाओं और संसाधनों की खोज की दिशा में पृथ्वी के ध्रुवीय और उच्च समुद्री क्षेत्रों की खोज- सामाजिक अनुप्रयोगों के लिए समुद्री संसाधनों की खोज और टिकाऊ दोहन के लिए प्रौद्योगिकी का विकास
– पृथ्वी प्रणाली विज्ञान से प्राप्त ज्ञान और अंतर्दृष्टि का सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक लाभ के लिए सेवाओं में अनुवाद

RELATED ARTICLES

8 seconds ago | BRICS Summit 2026

BRICS Summit 2026: दिल्ली हवाईअड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की क्षमता बढ़ाएगा

दिल्ली हवाईअड्डे के संचालक ‘दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड’ (डायल) ने इस सप्ताह होने ...

48 mins ago | Men's Singles

बेन शेल्टन ने मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर किया बड़ा उलटफेर: यूएस ओपन

बेन शेल्टन ने बुधवार को यूएस ओपन 2026 में बड़ा उलटफेर किया। रोमांच से भरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले म...