04/03/24 | 10:10 am

Print

कोलकाता में आज चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की होगी समीक्षा

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) की टीम बंगाल दौरे पर है। कोलकाता स्थित राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय में आज (सोमवार) सर्वदलीय बैठक होनी है। इसमें सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के अलावा भाजपा, माकपा, कांग्रेस, आईएसएफ समेत अन्य दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। दोपहर के समय यह बैठक होनी है। 

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल के साथ तीन दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा निर्वाचन आयोग का दल जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक भी करेगा। वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब से भी मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा निर्वाचन आयोग के दल की पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव बी पी गोपालिका और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के साथ भी बैठक करने की योजना है। अधिकारियों ने कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना और लोकसभा चुनाव की तैयारियों की निगरानी करना है। 
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

6 hours ago | Argentina vs Spain

महंगे टिकटों के बावजूद फीफा विश्व कप में उमड़ा फैंस का सैलाब, प्रशंसकों ने खोली जेब

फीफा विश्व कप के फाइनल के साथ ही ऐसा टूर्नामेंट समाप्त होने जा रहा है, जिसमें प्रशंसकों ने टिकटो...

6 hours ago | Brand Ambassador

इंडिया पोस्ट के लिए बनेगा नया शुभंकर, डाक विभाग ने शुरू की डिजाइन प्रतियोगिता

संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट के आधिकारिक शुभंकर (मैस्कॉट) डिजाइन करने के लिए 'इनो...