18/12/23 | 12:07 pm

Print

गोल्ड में निवेश कर कमाएं मुनाफा, केंद्र सरकार की इस योजना में जानें कैसे करे निवेश

लंबे समय के लिए निवेश करके और मुनाफा कमाने के लिए केंद्र सरकार सुनहरा मौका दे रहबी है। सरकार एक बार फिर सोना में निवेश करने का बेहतरीन मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की तीसरी किस्त निवेश के लिए सोमवार से खुल गई है। इसमें 22 दिसंबर तक निवेश का मौका है। बॉन्ड 28 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। इस बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एसजीबी के लिए इश्यू प्राइस 6,199 रुपये प्रति ग्राम तय किया है।

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी बॉन्ड होता है। ये बॉन्ड एक ग्राम सोने का होता है। इस बॉन्ड की कीमत एक ग्राम सोने के बराबर होगी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में आप 24 कैरेट यानी 99.9 फीसदी शुद्ध सोने में निवेश करते हैं। इसे आरबीआई की तरफ से जारी किया जाता है। एसजीबी में निवेश करने पर 2.50 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है। पैसों की जरूरत पड़ने पर बॉन्ड के बदले लोन भी लिया जा सकता है।

 

मैच्योरिटी पीरियड आठ साल
इस बॉन्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले निवेशकों को अंकित मूल्य से 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी। एसजीबी की मैच्योरिटी पीरियड आठ साल रहती है। मैच्योरिटी पूरा होने के बाद इससे होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता। अगर आप पांच साल बाद अपना पैसा निकालते हैं, तो इससे होने वाले लाभ पर 20.80 फीसदी टैक्स लगता है।

कहां से खरीद सकते हैं बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को आप अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों, पेमेंट बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और स्टॉक एक्सचेंजों-नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (बीएसई) के माध्यम से खरीद सकते हैं।

 2015 में लॉन्च सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की हुई थी शुरुआत
इस बॉन्ड में निवेश करने की अधिकतम सीमा व्यक्तियों के लिए चार किलोग्राम, एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार) के लिए चार किलोग्राम और न्यासों तथा समान संस्थाओं के लिए 20 किलोग्राम निर्धारित है। इसके बाद एसजीबी की चौथी सीरीज 12-16 फरवरी में जारी की जाएगी। बता दें कि भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को नवंबर 201

RELATED ARTICLES

11 mins ago | India-UAE relations

पीएम मोदी की यूएई यात्रा से भारत-यूएई संबंधों को नई मजबूती, 5 अरब डॉलर निवेश समेत कई अहम समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा के दौरान शुक्रवार को भारत और यूएई के बी...

1 hour ago | India growth

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषितम्, कहा- देशवासियों के गुणों से बढ़ रहा भारत का सामर्थ्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि वैश्विक मंच ...