14/12/23 | 11:42 am

Print

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की आज पहली बैठक

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार के दिन कैबिनेट की पहली बैठक लेंगे। इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय कुछ बड़े ऐलान भी कर सकते हैं।

पहली बैठक में क्या विशेष ? 

प्राप्त जानकारी के अनुसार साय की पहली कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी की गांरटी और घोषणा पत्र में किए गए वादों पर भी चर्चा की जाएगी। कई योजनाओं पर निर्णय और सभी सेक्रेटरी के साथ परिचयात्मक चर्चा होगी। 

ज्ञात हो कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने कैबिनेट की पहली बैठक में गरीबों को 18 लाख आवास, पीएससी की जांच सहित कुछ और बड़े फैसले लेने की घोषणा की है।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने संभाला अपना कार्यभार

वहीं इससे पहले बुधवार को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेने के बाद विष्णुदेव साय सीधे मंत्रालय पहुंचे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी रहे। तीनों ने एक साथ अपना कार्यभार भी संभाल लिया। 

बैठक में लिए जा सकने वाले फैसलों के बारे में बोले मुख्यमंत्री

बैठक में प्राथमिकता के आधार पर लिए जा सकने वाले फैसलों के बारे में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम इस पर मंत्रिमंडल में चर्चा करेंगे। इसके पहले भी मुख्यमंत्री चुने जाने पर ही साय ने पीएम मोदी की गारंटी को लागू करने का ऐलान किया था। इनमें किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस देने और 18 लाख जरूरतमंदों को आवास निर्माण के लिए फैसला लिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | agriculture

अन्नदाता के साथ अब ऊर्जादाता बनकर देश को रोशन कर रहा : प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में 7वें एग्रीवोल...

3 hours ago | Colombo Security Conclave

हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए समुद्री मार्गों की सुरक्षा जरूरी : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि सुनिश...