09/12/23 | 5:34 pm

Print

जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती,इन्फिनिटी फोरम 2.0 में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इन्फिनिटी फोरम 2.0 के दूसरे संस्करण को संबोधित किया। इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'भारत लचीलापन और प्रगति एक शानदार उदाहरण बनकर उभरा है। ऐसे महत्वूपूर्ण कालखंड में गिफ्ट सिटी में 21वीं सदी की आर्थिक नीतियों पर मंथन होना गुजरात का गौरव बढ़ाने वाला है। इसके लिए उन्होंने गुजरात के लोगों को बधाई दी।

इस वित्तीय वर्ष के 6 महीने में ही 7.7% दर से की प्रगति

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की ग्रोथ स्टोरी ने दुनिया को दिखाया है कि जब पॉलिसी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जब गुड गवर्नेंस के लिए पूरी ताकत लगाई जाए। जब देश और देशवासियों का हित ही आर्थिक नीतियों का आधार हो, तो क्या नतीजे मिलते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था ने इस वित्तीय वर्ष के 6 महीने में ही 7.7% की दर से प्रगति की है।

उन्होंने आगे कहा कि आज विश्व के सामने खड़ी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक क्लाइमेट चेंज है। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होने के कारण भारत भी इन चिंताओं को कम नहीं आंकता है, इसको लेकर हम सचेत हैं। आज पूरी दुनिया भारत से उम्मीदें लगाए हुए है और ये ऐसे ही नहीं हुआ है। ये भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का परिणाम है।

गरबा डांस को युनोस्को हेरिटेज में जगह मिलने पर खुशी जताई

उन्होंने कहा कि मैं गुजरात के लोगों को एक और बात के लिए भी बधाई दूंगा। हाल ही में गुजरात के पारंपरिक डांस गरबा को यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) में शामिल किया है। ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। गुजरात की सफलता देश की सफलता है।

RELATED ARTICLES

37 mins ago

G7: फ्रांस में समिट के दौरान मोदी-ट्रंप की मुलाकात, 17 जून को होगी द्विपक्षीय वार्ता

पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समि...

48 mins ago

फ्रांस पहुंचा UPI, केंदरीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रतिष्ठित गैलरीज लाफायेट में किया पेटेंट

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को फ्रांस के नीस मैसेना में स्थित प्र...