02/01/24 | 7:36 pm

Print

टोक्यो में लैंडिंग के वक्त दो विमानों में टक्कर, पांच क्रू मेंबर्स की मौत

जापान के हानेडा हवाई अड्डे पर मंगलवार को तटरक्षक विमान से सीधी टक्कर के बाद जापान एयरलाइंस के एक विमान में भीषण आग लग गई। एयरलाइन ने कहा कि सभी 379 यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया है लेकिन इस हादसे में कोस्ट गार्ड के विमान में मौजूद छह में से पांच क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक तटरक्षक विमान के साथ संभावित टक्कर के बाद टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस का एक विमान आग की लपटों में घिर गया। विमान के लैंडिंग के बाद तटरक्षक विमान से टकराने की वजह से आग लगने की घटना सामने आई है। इस विमान में 379 यात्री सवार थे, जिन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनट में वो विमान के पिछले हिस्से को अपनी चपेट में लिया।

जापान एयरलाइंस का विमान लैंडिंग के बाद रनवे से टैक्सीवे पर आ चुका था, लेकिन आग की वजह से पूरा विमान जल गया है। घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसमें आग विमान के भीतर तक फैली नजर आ रही है। यह विमान जापान के ही शिन चिटोस एयरपोर्ट से उड़ान भरकर हानेडा पहुंचा था। आग लगने के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। 

RELATED ARTICLES

6 hours ago | India Nordic Summit

पीएम मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों के दौरे पर, यूएई से होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 20 मई तक पांच देशों की विदेश यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने ...

8 hours ago | Bilateral Trade India Chile

पीयूष गोयल और चिली के विदेश मंत्री के बीच व्यापार व निवेश सहयोग पर चर्चा

चिली गणराज्य के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज मैककेना के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिध...