03/01/24 | 8:43 am

Print

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, अभी लागू नहीं होगा Hit and Run कानून

सरकार से बातचीत के बाद ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्म हो गई है। दरअसल, देशभर में ट्रक चालकों की ओर से हिट एंड रन के नए कानून की धारा 106(2) को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी जिसके चलते वह हड़ताल पर चले गए थे। 

गृह मंत्रालय की ओर से दिया गया आश्वासन

इस संबंध में गृह मंत्रालय की ओर से अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस को आश्वासन दिया गया है कि नए आपराधिक कानूनों के तहत धारा 106(2) के प्रावधानों को लागू करने से पहले उनसे विचार विमर्श किया जाएगा। 

केंद्रीय गृह सचिव ने बताया- 'फिलहाल ये नियम अभी लागू नहीं हुए'

गौरतलब हो, इस संबंध में अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मुलाकात की। केंद्रीय गृह सचिव ने उन्हें बताया कि फिलहाल ये नियम अभी लागू नहीं हुए हैं। 

ट्रक चालकों से अपने-अपने काम पर लौटने की अपील की

गृह मंत्रालय ने ट्रांसपोर्ट कांग्रेस सहित सभी ट्रक चालकों से अपने-अपने काम पर लौटने की अपील की। बैठक के बाद अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने भी ड्राइवरों से काम पर वापस लौटने की अपील की।

RELATED ARTICLES

8 hours ago | Krishna Sudama Divine Friendship

कृष्ण-सुदामा : मित्रता, करुणा और निष्काम प्रेम की अलौकिक गाथा

भारतीय संस्कृति की विराट परंपरा में श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता ऐसी अमर कथा है, जो समय की सीम...