07/03/24 | 9:46 am

Print

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी हुई सस्ती, 2.50 रुपये तक घटे दाम

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी सस्ती हुई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने संपीड़ित प्राकृतिक गैस यानी सीएनजी के दाम में 2.50 रुपये प्रति किलो की कटौती की है। 

आज सुबह 6 बजे से लागू हुए नए दाम

इस कटौती के बाद दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) सहित आस-पास के शहरों में सीएनजी सस्ता हो गया है। नई दरें आज गुरुवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। 

जानें दिल्ली-एनसीआर में कहां और कितने रुपये में मिलेगी सीएनजी ?

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की ओर से सीएनजी की कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी का भाव 2.50 रुपये सस्ता होकर 76.59 रुपये प्रति किलो से 74.09 रुपये प्रति किलो हो गया है। 

वहीं, नोएडा-गाजियाबाद में इसकी कीमत 78.70 रुपये प्रति किलो और गुरुग्राम में सीएनजी 82.12 प्रति किलो मिलेगी। इसके अलावा रेवाड़ी में इसकी नई कीमत 78.70 रुपये और करनाल 80.43 रुपये होगी। 

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले मुंबई और आसपास के शहरों में स्थानीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी की कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलो की कटौती की थी।

(इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

24 mins ago | BRICS Summit

बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर में आम लोगों...

44 mins ago | BRICS Summit

WHO के महानिदेशक टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने रविवार को 2026 ब्रिक...

1 hour ago | BRICS Summit 2026

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ओपन सेशन में ‘लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और सस्टेनेबिलिटी’ पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन के लिए न...