05/03/24 | 11:16 pm

Print

दुनिया भर में फेसबुक एक घंटे और इंस्टाग्राम डेढ़ घंटे रहा डाउन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात 8.56 बजे डाउन हो गए। हालांकि करीब एक घंटे बाद फेसबुक और डेढ़ घंटे बाद इंस्टाग्राम की सर्विस चालू हो गई।मंगलवार 5 मार्च की रात मेटा कंपनी के दोनों प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को लॉगिन और फीड रिफ्रेश करने में दिक्कत आने लगी। फेसबुक पर यूजर्स के अकाउंट ऑटोमैटिक लॉगआउट हो गए। जबकि इंस्टाग्राम पर यूजर्स नई फीड्स को रीफ्रेश नहीं कर पा रहे थे। कुछ यूजर्स ने यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर भी कंप्लेन की।

फेसबुक लॉगिन करने के लिए यूजर्स के वॉट्सऐप और ईमेल पर रिकवरी कोड आ रहे थे, लेकिन कई यूजर्स के पास ये कोड नहीं आए। जिनके पास कोड आया भी, तो वह लोड नहीं हुआ।

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक रात करीब 9 बजे 21 हजार से ज्यादा लोगों ने इस समस्या के बारे में रिपोर्ट की।इसमें 52% लोगों ने लॉगिन की समस्या, 40% लोग ऐप में और 8% लोगों ने वेबसाइट्स में समस्या के लिए रिपोर्ट किया।जिसके बाद मेटा के स्पोक्सपर्सन एंडी स्टोन ने कहा- फेसबुक, इंस्टाग्राम की दिक्कतों को दूर करने का प्रयास जारी है।

RELATED ARTICLES

33 mins ago | AMIT SHAH

राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को प्रथम ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’

राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए रक्षा मंत्रालय को वर्ष 2025-26 का ‘राजभाष...

1 hour ago | AI infrastructure

डेटा सेंटर से एआई तक, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा भारत

भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए डेटा सेंटर अब एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा बन...