13/10/23 | 10:17 am

Print

देश के औद्योगिक उत्पादन में शानदार तेजी, अगस्त में 10.3 फीसदी की वृद्धि

औद्योगिक उत्पादन में शानदार तेजी दर्ज की गई है। भारत का औद्योगिक उत्पादन सालाना आधार पर अगस्त में 10.3 फीसदी बढ़ा है। विनिर्माण और खनन क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन से यह बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ये वृद्धि पिछले 14 महीनों में सबसे अधिक है। 

देश का इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 14 महीनों के हाई लेवल पर 

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित औद्योगिक उत्पादन अगस्त में 10.3 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल की समान अवधि में यह 0.7 फीसदी घटा था। एनएसओ के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन की हालिया वृद्धि दर पिछले 14 महीनों में सबसे अधिक है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में सालाना आधार पर 6.1 फीसदी की वृद्धि

एनएसओ के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में अगस्त में 9.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। अगस्त महीने में खनन उत्पादन 12.3 फीसदी बढ़ा। वहीं, बिजली उत्पादन में 15.3 फीसदी की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-अगस्त के दौरान औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में सालाना आधार पर 6.1 फीसदी की वृद्धि हुई। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में इसमें 7.7 फीसदी की वृद्धि हुई थी। 

कब जारी किया जाता है औद्योगिक उत्पादन सूचकांक ?

उल्लेखनीय है कि औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का त्वरित अनुमान छह सप्ताह के अंतराल के साथ हर महीने की 12 तारीख (या पिछले कार्य दिवस यदि 12 तारीख को छुट्टी है) को जारी कर दिया जाता है। उत्पादक कारखानों व प्रतिष्ठानों से प्राप्त आंकड़ों के साथ ही इसे संकलित किया जाता है, जो बदले में डेटा प्राप्त करते हैं।

RELATED ARTICLES

13 mins ago | India Automobile Sales

जून में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 24.1% की जोरदार बढ़त, 3.88 लाख यूनिट्स के पार पहुंची बिक्री

भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री (कंपनियों द्वारा डीलर्स को बिक्री) जून में सालाना आधार पर 24....

16 mins ago | ICC

आईसीसी वनडे रैंकिंग: नंबर-1 बनने के करीब शुभमन गिल, बुमराह की शानदार वापसी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान शु...