16/01/24 | 1:19 pm

Print

नवंबर 2023 में 15.92 लाख नए कर्मचारियों की उल्लेखनीय वृद्धि, समाज के हर वर्ग को मिला लाभ

कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESI) ने नवंबर, 2023 के महीने में 15.92 लाख नए कर्मचारियों की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। आंकड़ो से पता चलता है कि इस महीने में ईएसआई योजना के तहत कुल 58 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों का पंजीकरण हुआ है। जो यह दर्शाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अनंतिम पेरोल रिकॉर्ड से प्राप्त यह डेटा, रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डालता है। 

15 लाख 92 हजार नए श्रमिकों का हुआ नामांकन 

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने बताया कि नवंबर, 2023 में 15 लाख 92 हजार नए श्रमिकों का ईएसआई योजना के अंतर्गत नामांकन किया गया। जिसमें 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के 7 लाख 47 हजार युवा कर्मचारी नए पंजीकरण में शामिल हैं, ईएसआई योजना के तहत 3 लाख 17 हजार महिला कर्मचारियों का नामांकन किया गया। उल्लेखनीय हैं कि पिछले वर्ष नवंबर महीने में ईएसआई योजना के तहत लगभग 20 हजार 830 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत हुए, और इस योजना का लाभ 58 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को दिया गया। 

महिला कर्मचारियों का कुल नामांकन 3 लाख 17 हजार रहा 

पेरोल आंकड़े के लिंग-वार विश्लेषण से पता चलता है कि नवंबर, 2023 में महिला कर्मचारियों का कुल नामांकन 3 लाख 17 हजार रहा है। आंकड़ो से यह भी पता चलता है कि नवंबर, 2023 में ईएसआई योजना के तहत कुल 58 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों का पंजीकरण हुआ है। 

देश के युवाओं के लिए अधिक सृजित हुए रोजगार 

मंत्रालय ने बताया ने कि अनंतिम पेरोल आंकड़े से पता चलता है देश के युवाओं के लिए अधिक रोजगार सृजित हुए हैं क्योंकि इस महीने के दौरान शामिल किए गए कुल 15 लाख 92 हजार कर्मचारियों में से 7 लाख 47 हजार कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं अर्थात् इनकी संख्‍या कुल पंजीकरण का 47 प्रतिशत है। यह आंकड़े दर्शाते है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 

RELATED ARTICLES

50 seconds ago | AI Cybersecurity

AI और साइबर सुरक्षा के बीच APNIC 62 में जुटे 600 से ज्यादा इंटरनेट विशेषज्ञ

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के इंटरनेट समुदाय का प्रमुख सम्मेलन APNIC 62 मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। ...

17 mins ago | Freedom Edge

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने सोमवार को पांच दिन का तीन-पक्षीय सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया। ‘...