19/11/23 | 1:50 pm

Print

निकारागुआ की ‘शेन्निस पलासियोस’ सिर सजा मिस यूनिवर्स 2023 का ताज

मध्य अमेरिकी देश निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस 72वीं मिस यूनिवर्स बन गई हैं। यह प्रतिस्पर्धा शनिवार रात (भारतीय समयानुसार) को अल साल्वाडोर की राजधानी सैन साल्वाडोर के जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित की गई। मिस यूनिवर्स 2022 की विजेता आर बोनी गेब्रियल ने शेन्निस पलासियोस को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया।

अंतिम 20 में भारतीय मॉडल श्वेता शारदा भी शामिल

‘मिस यूनिवर्स’ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया, ‘‘मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस हैं।’’ इस प्रतियोगिता में कुल 84 प्रतियोगियों ने भाग लिया। सेमीफाइनल राउंड में 20 प्रतियोगियों का चयन किया गया। इन 20 प्रतियोगियों में भारतीय मॉडल श्वेता शारदा भी शामिल थीं। श्वेता शारदा चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत की उम्मीदें टूट गईं। फाइनल राउंड में उनका चयन टॉप 10 में नहीं हुआ। निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने अंतिम दौर में जीत हासिल की।

फाइनल मुकाबले में पूछे गए सवाल ने जीता दिल

फाइनल मुकाबले में सवाल पूछा गया कि कौन सी महिला एक साल तक जीना चाहेगी। इस बार शेन्निस के जवाब ने परीक्षकों का दिल जीत लिया, इसलिए उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब दिया गया। शेन्निस ने कहा कि वह नारीवाद की जननी और महिला अधिकार कार्यकर्ता के रूप में जानी जाने वाली मैरी वोल्स्टनक्राफ्ट के जीवन का एक साल जीना चाहेंगी।

थाईलैंड की एंटोनिया पोर्सिल्ड रही फर्स्ट रनर-अप 

शेन्निस मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली निकारागुआ की पहली महिला हैं। जब उनका नाम मिस यूनिवर्स के रूप में उल्लेखित किया गया तो वह बहुत खुश हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में वह इमोशनल होती नजर आ रही हैं। इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन सेकेंड रनर-अप रहीं। तो वहीं थाईलैंड की एंटोनिया पोर्सिल्ड फर्स्ट रनर-अप विजेता बनीं।

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Border Peace

‘विचारों में अंतर को विवाद नहीं बनने देंगे’, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों में स्थिर प्रगति का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन के रा...

6 hours ago | Bharat Mandapam

भारत मंडपम में पीएम मोदी ने दिया ब्रिक्स गाला डिनर, भारतीय जायकों से सजे मेन्यू ने जीता दिल

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत ...