06/03/24 | 9:12 am

Print

पीएम मोदी आज बिहार में करीब 12,800 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में लगभग 12,800 करोड़ रुपये की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं रेल, सड़क और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से संबंधित हैं। पीएम मोदी बेतिया में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनके आगमन से पहले पूरी तैयारी कर ली गई है। सारे शहर में पुलिस बल तैनात है। आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जनसभा के मद्देनजर प्रशासन ने यातायात का रूट चार्ट भी तैयार किया है।

प्रमुख विकास परियोजनाओं में मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन 

पीएम मोदी प्रमुख विकास परियोजनाओं में इंडियन ऑयल की 109 किमी लंबी मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। यह पाइपलाइन बिहार और पड़ोसी देश नेपाल में स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन तक पहुंच प्रदान करेगी। 

मोतिहारी में एक बड़ा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और स्टोरेज टर्मिनल करेंगे समर्पित 

प्रधानमंत्री मोतिहारी में एक बड़ा एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और स्टोरेज टर्मिनल समर्पित करेंगे, जो नेपाल और उत्तर बिहार के आठ जिलों यानी पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढी और मधुबनी को पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध कराने में मदद करेगा। मोतिहारी में नया बॉटलिंग प्लांट मोतिहारी प्लांट से जुड़े बाजारों में आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाने में भी मदद करेगा।

पीएम मोदी विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे

प्रधानमंत्री विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। वह नवनिर्मित 62 किलोमीटर लंबी डबल बापूधाम मोतिहारी-पिपराहां रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

दो नई ट्रेन सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी 

पीएम मोदी, 96 किलोमीटर लंबी गोरखपुर कैंट-वाल्मीकि नगर रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण और बेतिया रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरकटियागंज-गौनाहा और रक्सौल-जोगबनी के बीच दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसी क्रम में प्रशासन ने यातायात का रूट चार्ट भी तैयार किया है जिसमें बेतिया सर्किट हाउस से बरवत सेना की तरफ जाने वाली सड़क के अलावा मीना बाजार, सब्जी मंडी हरीवाटिका, बाजार समिति वन चेक पोस्ट के बाजार पूर्णतः बंद रहेंगे। बस स्टैंड से खुलने वाली अरेराज की तरफ जाने वाली बसें नानोसती की ओर से जाएंगी। इसके अलावा बानूछापर रेलवे क्रॉसिंग से सभी गाड़ियों का प्रवेश शहर में वर्जित रहेगा। 

शहर में ट्रक और मालवाहक वाहनों का प्रवेश आज रहेगा पूर्णतः बंद 

शहर में ट्रक और मालवाहक वाहनों का प्रवेश आज पूर्णतः बंद रहेगा। मगर आपातकालीन वाहनों एंबुलेंसऔर फायर ब्रिगेड के परिचालन पर कोई रोक नहीं रहेगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर हर वाहन की जांच की जा रही है। समूचे शहर में बैरिकेडिंग की गई है। बिना पास के किसी को भी वाहन चलाने की अनुमति नहीं है।

RELATED ARTICLES

32 seconds ago | Indian Equities

आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 492....

6 mins ago | Uttarakhand

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन 19 से 20 अगस्त को उत्तराखंड का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्...

8 mins ago | Adiala Jail

पाकिस्तान की शीर्ष अदालत का आदेश, इमरान खान को अस्पताल में कराया जाए भर्ती

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने अदियाला जेल में कैद पूर्व वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) इमरान खान को स...