29/03/24 | 1:34 pm

Print

पीएम मोदी ने बिल गेट्स के साथ की खास बातचीत, जी-20 से लेकर डिजिटल इंडिया और ड्रोन दीदी तक साझा किए अनुभव

पीएम नरेंद्र मोदी और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार बिल गेट्स ने आज शुक्रवार (29 मार्च) को कई मुद्दों पर खास बातचीत की। इस दौरान जी20 शिखर सम्मेलन 2023 से लेकर डिजिटल इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल रेवोल्यूशन, हेल्थकेयर, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, नारी शक्ति, क्लाइमेट चेंज और गवर्नेंस जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।

पीएम मोदी बोले तकनीक के प्रति लोगों की सोच में लाना चाहता हूं बदलाव

प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को बताया कि कि मैं बच्चों तक बेस्ट एजुकेशन पहुंचाना चाहता हूं। टीचर्स की जो कमियां हैं, मैं उसे टेक्नोलॉजी से भरना चाहता हूं। हमारे यहां एग्रीकल्चर सेक्टर में भी बहुत बड़ा बदलाव ला आ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा तकनीकी के प्रति लोगों की मानसिकता बदलना चाहता हूं। पीएम ने कहा कि मुझे लगता है मुख्य बात यह है कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर लगातार समृद्ध होता जा रहा है। अब बहुत से लोग आइडेंटिटी सिस्टम और डिजिटल पेमेंट के बारे में जानते हैं। सरकार ने सभी गवर्नमेंट पेमेंट प्रोग्राम को डिजिटलाइज कर लिया है। लेकिन अब जब आप विभिन्न क्षेत्रों में जा रहे हैं किसानों को एडवाइज, जमीन का रजिस्ट्रेशन, बच्चों को शिक्षा, हेल्थ रिकॉर्ड्स जैसे अन्य मुद्दों को जोड़ना। पीएम मोदी ने बताया कि वो कैसे AI को कैसे यूज करते हैं। उन्होंने कहा, मैंने G20 में AI का बहुत उपयोग किया, मैने पूरे G20 के परिसर में AI का इस्तेमाल कर के सारे इंडरप्रेटर्स (ट्रांसलेटर्स) की व्यवस्था AI से की थी, मैने मेरे सभी ड्राइवर्स को मोबाइल फोन पर ऐप डाउनलोड करवा दिया, उसके साथ बैठे हुए गेस्ट को भी डाउनलोड करवा दिया।

पीएम ने काशी-तमिल संगम में का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां तमिल लोग आए हुए थे। तमिल भाषा में बोल नहीं सकता हूं तो मैने AI का यूज किया। मैं हिन्दी में बोला और सबने मेरा भाषण तमिल में सुना।

बिल गेट्स बोले भारत को जी 20 की मेजबानी करते हुए शानदार अनुभव रहा

बातचीत के दौरान बिल गेट्स ने कहा कि भारत को जी20 की मेजबानी करते हुए देखना शानदार था। उन्होंने इसी के साथ पीएम मोदी से कई सवाल भी किए, जिसके पीएम ने दमदार जवाब दिए। बिल ने पूछा कि आप भारत में डिजिटलीकरण को कैसे देखते हैं। इस पर पीएम ने कहा कि इस पर मेरी साफ राय है कि डिजिटल इंडिया के हमारे अभियान से हर कोई भारतीय जुड़े, यही हमारा फोकस है।

नमो एप को देख आश्चर्यचकित रह गए बिल गेट्स

पीएम ने इस दौरान बिल गेट्स को नमो एप भी दिखाया। इसमें पीएम मोदी और बिल गेट्स की कई पुरानी मुलाकातों की तस्वीरें थीं, जिसे देख बिल चौंक गए।

जब पीएम ने ‘नमो ड्रोन दीदी’ के बारे में बताया

इसी के साथ पीएम मोदी और बिल गेट्स ने भारत में डिजिटल क्रांति के बारे में बात की। पीएम ने बिल को ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना के बारे में भी बताया। पीएम ने कहा कि जब मैं दुनिया में डिजिटल डिवाइड के बारे में सुनता था तो सोचता था कि मैं अपने देश में ऐसा कुछ नहीं होने दूंगा। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर अपने आप में एक बड़ी जरूरत है और ये महिलाओं के लिए ज्यादा जरूरी है।
पीएम ने कहा कि मैं भारत में नई तकनीक अपनाने के लिए तैयार हूं, मैंने ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना शुरू की है और यह बहुत सफलतापूर्वक चल रही है। पीएम ने कहा कि महिलाएं बताती हैं कि पहले उन्हें एक साइकिल तक की सवारी करनी नहीं आती थी, लेकिन वे अब पायलट हैं और ड्रोन उड़ा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

6 mins ago | Armed Forces Flag Day

सरकार देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध: रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस (एएफएफडी) पर कहा कि सरकार देश को रक्षा क्षेत्...

25 mins ago | Bihar Chief Minister Nitish Kumar

सीएम नीतीश बक्सर पहुंचे, नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न इकाइयों का किया निरीक्षण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश में उद्योगों के विकास के प्रति कृतसंकल्पित नजर आ रहे ह...