23/11/23 | 1:46 pm

Print

पीएम मोदी ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन का फिर लिया अपडेट, मुख्यमंत्री धामी ने स्थिति से कराया अवगत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को छठी बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया। 

श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज फोन कर उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।

https://x.com/pushkardhami/status/1727569462667399629?s=20 

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय से युद्ध स्तर पर संचालित राहत और बचाव कार्यों में हो रही प्रगति से अवगत कराया।

बचाव कार्यों की हो रही मॉनिटरिंग 

प्रधानमंत्री को बताया कि मौके पर श्रमिकों के उपचार और देखभाल के लिए चिकित्सकों की टीम, एम्बुलेंस, हेली सेवा एवं अस्थायी हॉस्पिटल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में एम्स, ऋषिकेश में चिकित्सकों को तैयार रखा गया है।

प्रधानमंत्री को श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों से हो रही निरंतर बातचीत और उनकी कुशलता से भी अवगत कराया और स्वयं के भी उत्तरकाशी में रहकर बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग करने की भी जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

15/08/26 | 7:53 pm | 80th Independence Day

स्वतंत्रता दिवस 2026: पीएम मोदी ने देश की पूर्ण रणनीतिक आत्मनिर्भरता को एक ‘अनिवार्य राष्ट्रीय प्राथमिकता’ घोषित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश ...

15/08/26 | 7:05 pm | Australia

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं। ...