16/12/23 | 8:02 pm

Print

पीएम मोदी ने 5 राज्यों के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई। हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के चलते इन राज्यों में इस योजना को लागू करने में देरी हुई।विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह यात्रा की जा रही है, ताकि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

गांवों के साथ टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास पर जोर

सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने विकसित भारत के संकल्प में शहरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ऐतिहासिक विकास कुछ प्रमुख शहरों तक ही सीमित था, लेकिन सरकार अब टियर 2 और टियर 3 शहरों के विकास को प्राथमिकता दे रही है।

अमृत मिशन और स्मार्ट सिटी मिशन जैसी पहलों पर चर्चा करते हुए, पीएम ने छोटे शहरों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। जल आपूर्ति, जल निकासी, सीवेज सिस्टम, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी नेटवर्क और अन्य क्षेत्रों में में लगातार सुधार किया जा रहा है। पीएम मोदी ने स्वच्छता, सार्वजनिक शौचालय और एलईडी स्ट्रीट लाइट के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इनका जीवन की गुणवत्ता और कारोबारी माहौल में सुधार पर सीधा प्रभाव पड़ता है। पीएम मोदी ने विकसित भारत के लिए एक महीने पहले शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा पहले ही हजारों गांवों और 1,500 शहरों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने राज्य सरकारों से अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा का तेजी से विस्तार करने का आग्रह किया।

तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थियों से की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया कि कोई भी योजनाओं के लाभ से वंचित न हो । पीएम मोदी ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य 140 करोड़ की पूरी आबादी को लाभ पहुंचाना, सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना और सशक्त बनाना है।

15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से हुई थी इस यात्रा की शुरुआत

15 नवंबर को झारखंड के खूंटी में शुरू की गई राष्ट्रव्यापी पहल, ऑन-द-स्पॉट सेवाओं के हिस्से के रूप में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती है। ग्राम पंचायतों में यात्रा के पड़ाव स्थानों पर आयोजित ये शिविर इस पहल की सफलता में योगदान देते हैं। 26 नवंबर तक, 995 ग्राम पंचायतों में 5,470 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 7,82,000 से अधिक लोग इन सेवाओं से लाभान्वित हुए हैं। यह यात्रा 20 प्रमुख सरकारी योजनाओं की पहुंच देश भर में लक्षित लाभार्थियों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।

25 जनवरी तक चलेगी यह योजना 

पीएम मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई थी,जो 25 जनवरी 2024 तक चलेगी।

पहली बार देश के सभी ग्राम पंचायतों को कवर किया जाएगा

25 जनवरी 2024 तक देश भर के सभी जिलों को कवर किया जाएगा। यह पहली बार है कि जागरूकता अभियान के दौरान देश के सभी ग्राम पंचायतों को कवर किया जा रहा है । शहरी क्षेत्रों में लगभग 14 हजार स्थानों वाले 3700 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों को भी कवर किया जाएगा।

केंद्र की 20 योजनाओं को जन-जन तक पहुचांने का लक्ष्य 

यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन धन योजना, पीएम आवास योजना, पीएम प्रणाम योजना और यूरिया सब्सिडी योजना सहित 20 योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाएगा। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविर, आधार नामांकन, मेरा भारत स्वयंसेवक नामांकन जैसी ऑन-द-स्पॉट सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। 2500 से अधिक वैन ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करेंगी और 200 वैन शहरी क्षेत्रों में जानकारी पहुंचाएंगी।

RELATED ARTICLES

2 hours ago

पीएम मोदी सेमीकॉन इंडिया 2026 का करेंगे उद्घाटन, 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां और प्रतिनिधि भाग लेंगे

पीएम मोदी सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर प...

3 hours ago

पीएम मेमेंटोज की ई-नीलामी के 8वें संस्करण की शुरुआत की, दो युद्धपोत के मॉडल समेत 1,500 स्मृति चिह्न शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किये गए भगवान राम के प्रतीक चिह्न, राधा-कृष्ण की सोने की परत व...