11/03/24 | 8:28 am

Print

पीएम मोदी हरियाणा में आज करीब 1 लाख करोड़ रुपए की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) दोपहर 12 बजे हरियाणा में गुरुग्राम से कुछ राज्यों के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये लागत वाली 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहायक होंगी। साथ ही रोजगार के अवसरों में वृद्धि और पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार और वाणिज्य को प्रगतिशील करेंगी। 

द्वारका एक्सप्रेस-वे के हरियाणा खंड का करेंगे उद्घाटन 

इस दौरान पीएम मोदी आठ लेन वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे। इस पुल को लगभग चार हजार एक सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस परियोजना में 10.2 किमी लंबे दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) और 8.7 किमी लंबे बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) से खेड़की दौला तक के दो पैकेज शामिल हैं। 

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचना होगा सुविधाजनक 

इस पुल के निर्माण से दिल्ली और गुरुग्राम बाईपास से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचना सुविधाजनक होगा।

अन्य प्रमुख परियोजनाओं का भी करेंगे उद्घाटन

इसके अलावा पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाली अन्य प्रमुख परियोजनाओं में 9.6 किमी लंबी छह लेन शहरी विस्तार रोड-II (यूईआर-II)- पैकेज 3 नांगलोई-नजफगढ़ रोड से दिल्ली में सेक्टर 24 द्वारका खंड तक शामिल हैं, उत्तर प्रदेश में 4,600 करोड़ रुपये की लागत से लखनऊ रिंग रोड के तीन पैकेज का विकास, आंध्र प्रदेश राज्य में 2,950 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के आनंदपुरम-पेंडुरथी- अनाकापल्ली खंड का विकास, हिमाचल प्रदेश में 3,400 करोड़ रुपये के राष्‍ट्रीय राजमार्ग-21 के किरतपुर से नेरचौक खंड (2 पैकेज), कर्नाटक में 2,750 करोड़ रुपये के डोबास्पेट – हेसकोटे खंड (दो पैकेज) के साथ पूरे देश के विभिन्‍न राज्‍यों में 20,500 करोड़ रुपये की 42 अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

देश में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी रखेंगे आधारशिला 

पीएम मोदी मोदी देश में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें आंध्र प्रदेश में 14,000 करोड़ के बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा एक्सप्रेसवे के 14 पैकेज, कर्नाटक में 8,000 करोड़ रुपये के राष्ट्रीय राजमार्ग-748ए के बेलगाम-हुंगुंड-रायचूर खंड के छह पैकेज, हरियाणा में 4,900 करोड़ रुपये शामली-अंबाला राष्‍ट्रीय राजमार्ग के तीन पैकेज, पंजाब में 3,800 करोड़ रुपये के अमृतसर-बठिंडा कॉरिडोर के दो पैकेज, इसके साथ देश के विभन्‍न राज्‍यों में 32,700 करोड़ रुपये की 39 अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

5 mins ago | India T20 World Cup 2026 captain Suryakumar Yadav

टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा लक्ष्य, 2028 ओलंपिक गोल्ड पर नजर

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने अगले बड़े लक्ष्य स्पष...

30 mins ago | America

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार, वैश्विक बाजारों में हलचल

ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति बाधित होने और वैश्विक बाजारो...