प्रतिक्रिया | Friday, May 16, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

01/01/24 | 11:40 am

printer

पीएम मोदी 12 जनवरी को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का करेंगे उद्घाटन, भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का उद्घाटन करने वाले हैं। यह घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की है।

भारत का सबसे लंबा और दुनिया का 12वां सबसे लंबा समुद्री पुल

इस संबंध में मुख्यमंत्री शिंदे ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि एमटीएचएल परियोजना 22 किलोमीटर लंबी है, जिसे भारत का सबसे लंबा और दुनिया का 12वां सबसे लंबा समुद्री पुल माना जाता है। 

इंजीनियरिंग का यह चमत्कार दक्षिण मुंबई के शिवड़ी से शुरू होगा, जो ठाणे क्रीक को पार करेगा और नवी मुंबई के सुदूर बाहरी इलाके में चिरले पर समाप्त होगा। 

2018 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य

यह पुल 2018 से बन रहा है। मूल रूप से 4.5 साल में पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण बुनियादी ढांचा परियोजना में आठ महीने की देरी हुई है।

प्रतिदिन 70 हजार वाहनों की आपूर्ति की उम्मीद

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) से प्रतिदिन 70 हजार वाहनों की आपूर्ति की उम्मीद है। मोटर चालक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पुल को पार कर सकते हैं। 17,843 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन वाला यह पुल बनकर तैयार है। 

15 मिनट में 22 किमी की दूरी तय करने में मिलेगी मदद 

सीएम शिंदे के अनुसार, इससे नागरिकों को 15 मिनट में 22 किमी की दूरी तय करने में मदद मिलेगी, जबकि यहीं दूरी तय करने इस समय लगभग दो घंटे लगते हैं।

(इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

आगंतुकों: 27112834
आखरी अपडेट: 16th May 2025