09/03/24 | 9:49 am

Print

पीएम मोदी 12 मार्च को झारखंड को एक और वंदेभारत ट्रेन की देंगे सौगात,बनारस तक चलेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देने जा रहे हैं। यह बनारस तक चलेगी। पीएम 12 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर इसका उद्घाटन करेंगे।रांची रेल मंडल के डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने यह जानकारी दी। डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने बताया कि रांची- बनारस वंदेभारत एक्सप्रेस आठ चेयरकार कोच होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा झारखंड, बिहार और ओडिशा के रेलयात्रियों को मिलेगा। 

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी वंदे भारत 

यह ट्रेन रांची-लोहरदगा-टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते वाराणसी पहुंचेगी। यह बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग, कोडरमा और गया जंक्शन से गुजरेगी।उन्होंने बताया कि यह ट्रेन रांची से सुबह 5:50 बजे खुलेगी और दोपहर 12:10 बजे बनारस पहुंचेगी। बनारस से दोपहर 1:30 बजे खुलेगी और रात 7:50 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से बनारस का सफर साढ़े छह घंटे में तय होगा। रांची-वाराणसी तक का किराया 1390 से 2600 रुपये के बीच होगा। 

पहले इसे मुरी-बोकारो के रास्ते चलाने की योजना थी। रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सुझाव पर इसे लोहरदगा-टोरी के रास्ते चलाने का फैसला लिया गया है।इस ट्रेन के चलने से रांची स्टेशन से खुलने वाली वंदेभारत की संख्या तीन हो जाएगी। फिलहाल एक ट्रेन रांची से पटना और दूसरी रांची से हावड़ा के बीच चल रही है। रांची-बनारस वंदेभारत से खासकर उन यात्रियों को लाभ होगा, जो काशी जाकर भगवान शिव के दर्शन करना चाहते हैं। इसके अलावा अयोध्या जानेवाले भी काशी से अयोध्या आसानी से जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES

15 mins ago | IOM Somalia

लीबिया से 171 सोमाली प्रवासियों की सुरक्षित घर वापसी, IOM ने कराई स्वदेश वापसी

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) द्वारा आयोजित एक विशेष चार्टर उड़ान के जरिए लीबिया में फंस...

16 mins ago | Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार तक हल्की बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के क...