04/03/24 | 2:44 pm

Print

पीएम मोदी 8 मार्च से असम के दो दिवसीय दौरे पर, PM Awas के तहत 5.5 लाख घरों की सौगात

पीएम मोदी 8 और 9 मार्च को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क व टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 8 मार्च की शाम नेशनल पार्क पहुंचेंगे और रात वहीं बिताएंगे। इस दौरान पीएम जीप सफारी और हाथी की सवारी भी करेंगे। डिवीजनल फॉरेस्ट अफसर अरुण विग्नेश ने बताया कि पीएम के दौरे को लेकर 7 से 9 मार्च तक काजीरंगा नेशनल पार्क आम लोगों के लिए बंद रहेगा। 

1974 में मिला था काजीरंगा को नेशनल पार्क का दर्जा

काजीरंगा को नेशनल पार्क का दर्जा 1974 में मिला था और इस वर्ष काजीरंगा इस उपलब्धि की गोल्डन जुबली मना रहा है।

गृह प्रवेश समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 9 मार्च को जोरहाट में विश्व प्रसिद्ध अहोम जनरल लाचित बरफुकन की 125 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा वे प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बनाए गए 5.5 लाख घरों के लिए गृह प्रवेश समारोह में शामिल होंगे और लाभार्थियों को घर सौपेंगे। पीएम शिवासागर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे और जोरहाट के मेलेंग मेटेली पोथार में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी अरुणाचल में कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

असम के बाद पीएम मोदी 9 मार्च को अरुणाचल प्रदेश का भी दौरा करेंगे। अरुणाचल प्रदेश में वे पश्चिम कामेंग में सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे।  इसके बाद पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

RELATED ARTICLES

6 mins ago | BRICS Summit 2026

प्रधानमंत्री मोदी से मिले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो, ‘दिल जीतने वाले’ अंदाज के कायल हुए पीएम

18 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की सकारात...

2 hours ago | BRICS Business Council

ब्रिक्स व्यापारिक संस्थाओं ने महिला उद्यमिता और निवेश सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया

ब्रिक्स की दो प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं, ब्रिक्स वीमेन बिजनेस अलायंस (डब्ल्यूबीए) और ब्रिक्स ब...