12/12/23 | 10:22 am

Print

पोलैंड के नए प्रधानमंत्री होंगे डोनाल्ड टस्क

डोनाल्ड टस्क पोलैंड के अगले प्रधानमंत्री होंगे, पोलैंड की संसद ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। मौजूदा प्रधानमंत्री माट्यूज़ मोराविकी के सोमवार को संसद में विश्वास मत हारने के बाद हुए मतदान के दौरान टस्क के पक्ष में 248 पड़े, जबकि 201 सांसदों ने उनके विरोध में वोट किया।

समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के अनुसार टस्क को राष्ट्रीय चुनाव के लगभग दो महीने बाद प्रधानमंत्री चुना गया। पोलैंड में 15 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन ने जीत हासिल की थी।

सदन का नेता चुने के बाद टस्क ने अपने संबोधन में कहा, 'मैं पोलिश लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। धन्यवाद पोलैंड, यह एक महान दिन है, मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए जो इतने लंबे वर्षों तक गहराई से विश्वास करते रहे कि यह अभी भी बेहतर होगा, कि हम अंधेरे को दूर भगाएंगे, बुराई को दूर भगाएंगे।' पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के कार्यालय ने कहा कि वह बुधवार सुबह तक नई सरकार को शपथ दिलाने के लिए तैयार होंगे।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Aga Khan Development Network

राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर...

2 hours ago | Bharat Mandapam

BRICS 2026 के लिए तैयार भारत, पीएम मोदी ने साझा किया तैयारियों का वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें ...

2 hours ago | Anton Alikhanov

इन्नोप्रोम इंडिया 2026: पीयूष गोयल और एंटोन अलीखानोव ने एनआईसीडीसी पैवेलियन का दौरा किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रूसी संघ के उद्योग एवं व्यापार मंत्री एंटोन अ...