प्रतिक्रिया | Tuesday, November 11, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

05/01/24 | 5:13 pm

printer

प्रधानमंत्री के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए रिकॉर्ड 1 करोड़ पंजीकरण

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा 2024” के 7वें संस्करण के लिए, अब तक MyGov पोर्टल पर 1 करोड़ से अधिक पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। यह देश भर में छात्रों के बीच व्यापक उत्साह को दर्शाता है। 

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष कार्यक्रम 29 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे से भारत मंडपम, नई दिल्ली में टाउन-हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 4000 प्रतिभागी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे। जिसमें प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से दो छात्रों और एक शिक्षक तथा कला उत्सव एवं वीर गाथा प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 6 से 12वीं कक्षा के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए ऑनलाइन बहुविकल्‍प प्रश्‍नोत्‍तर प्रतियोगिता 11 दिसंबर, 2023 से 12 जनवरी, 2024 के बीच MyGov पोर्टल पर लाइव है। 5 जनवरी, 2024 तक, 90 लाख से अधिक छात्र, 8 लाख से अधिक शिक्षक और लगभग 2 लाख अभिभावक पंजीकरण करा चुके हैं।

परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त वातवरण बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन – 'एग्जाम वॉरियर्स' का हिस्सा है। 
 

आगंतुकों: 53673706
आखरी अपडेट: 11th Nov 2025