12/12/23 | 9:11 am

Print

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत मंडपम में जीपीएआई शिखर सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) शाम पांच बजे राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में तीन दिवसीय ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 

जीपीएआई 29 सदस्य देशों के साथ एक बहु-हितधारक पहल है। इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़ी प्राथमिकताओं पर अत्याधुनिक अनुसंधान और व्यावहारिक गतिविधियों में मदद करके एआई पर सिद्धांत और व्यवहार के बीच अंतर को पाटना है। 

भारत 2024 के लिए जीपीएआई का अध्यक्ष है। 2024 में जीपीएआई के लिए लीड चेयर के रूप में, भारत 12 से 14 दिसंबर, 2023 तक वार्षिक जीपीएआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

शिखर सम्मेलन के दौरान एआई और वैश्विक स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल, एआई और डेटा प्रबंधन और एमएल कार्यशाला जैसे विविध विषयों पर कई सत्र आयोजित किए जाएंगे। शिखर सम्मेलन के अन्य आकर्षणों में अनुसंधान संगोष्ठी, एआई गेमचेंजर्स अवार्ड और इंडिया एआई एक्सपो शामिल हैं।

इस शिखर सम्मेलन में देशभर से 50 से अधिक जीपीएआई विशेषज्ञ और 150 से अधिक वक्ता भाग लेंगे। इसके अलावा, इंटेल, रिलायंस जियो, गूगल, मेटा, एडब्ल्यूएस, योटा, नेटवेब, पेटीएम, माइक्रोसॉफ्ट, मास्टरकार्ड, एनआईसी, एसटीपीआई, इमर्स, जियो हैप्टिक, भाषिनी आदि सहित दुनिया भर के शीर्ष एआई गेमचेंजर्स विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

RELATED ARTICLES

15 mins ago

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 3 दिवसीय इटली के दौरे पर, ट्रिएस्टे के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के साथ करेंगे संवाद

केंद्रीय डॉ. जितेंद्र सिंह आज बुधवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इटली के लिए रवाना हुए। इस या...

28 mins ago | दिल्ली एनसीआर

नमो भारत ने रचा इतिहास, 5 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, महज 93 दिनों में एक करोड़ नई यात्राएं दर्ज

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच तेज और आधुनिक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी उपलब्ध करा रही देश की पहली नम...