04/01/24 | 3:40 pm

Print

प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप पर अपने अनुभव साझा किए, आतिथ्य के लिए लोगों को कहा धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को लक्षद्वीप के अपने अनुभव साझा किये और आतिथ्य सत्कार के लिए द्वीप के लोगों को धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा:

“हाल ही में, मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला। मैं अभी भी इसके द्वीपों की आश्चर्यजनक सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से आश्चर्यचकित हूं। मुझे अगत्ती, बंगाराम और कवरत्ती में लोगों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला। मैं द्वीप के लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं। यहां कुछ झलकियां हैं, जिनमें लक्षद्वीप की हवाई झलकियां भी शामिल हैं…”

https://x.com/narendramodi/status/1742831481775632552?s=20

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को लक्षद्वीप के कवरत्ती में 1150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया था। जिसमें प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, जल संसाधन, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सहित कई क्षेत्र शामिल थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लैपटॉप योजना के तहत छात्रों को लैपटॉप दिए और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत स्कूली छात्राओं को साइकिलें दीं। उन्होंने किसान और मछुआरें लाभार्थियों को पीएम किसान क्रेडिट कार्ड भी सौंपे।

RELATED ARTICLES

28 mins ago | cleanliness campaign

जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा 2026, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने स्वच्छ भारत मिशन के अं...

1 hour ago | Israel and Iran

एक दूसरे के खिलाफ तुरंत हमले रोकें इजरायल और ईरान: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और ईरान से तत्काल सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील क...