प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को संगीत जगत के दिग्गज मिक जैगर की एक पोस्ट का उत्तर दिया।
शुक्रवार को जैगर ने भारत में होने पर अपनी खुशी को लेकर एक एक्स पोस्ट किया था। प्रधानमंत्री ने उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों का संदर्भ देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा:
” 'आप हमेशा वह नहीं पा सकते जो आप चाहते हैं', लेकिन भारत साधकों से भरी हुई भूमि है, जो सभी को सांत्वना और 'संतुष्टि' प्रदान करती है।
यह जानकर खुशी हुई कि आपको यहां के लोगों और संस्कृति के बीच खुशी मिली।
आप यहां आते रहिए…।”
https://x.com/narendramodi/status/1725777208180932919?s=20
इससे पहले कल मिक जैगर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा:
“धन्यवाद और नमस्ते भारत। रोज़ के कामों से दूर; इधर आकर मुझे बड़ी ख़ुशी हुई। आप सबको बहुत प्यार के साथ, मिक।”

