प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए बातचीत और कूटनीति को आगे बढ़ाने की बात दोहराई।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने पर राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अच्छी बातचीत हुई। शांति के सभी प्रयासों और चल रहे संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के लिए भारत के निरंतर समर्थन से अवगत कराया। भारत अपने जनकेंद्रित दृष्टिकोण द्वारा निर्देशित मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।”

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-यूक्रेन साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के जनकेंद्रित दृष्टिकोण को दोहराया और आगे बढ़ने के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत दोनों पक्षों के बीच सभी मुद्दों के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि भारत शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करना जारी रखेगा।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों के लिए भारत की निरंतर मानवीय सहायता की सराहना की। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

RELATED ARTICLES

4 hours ago

मनरेगा से ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना अलग, ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार ने 'विकसित भारत-जी राम जी एक्ट'...

5 hours ago

नई दिल्ली में NSA अजीत डोभाल से मिले फ्रांसीसी राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और फ्रांसीसी राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमैन...

5 hours ago

UPI को अन्य देशों तक ले जाने की तैयारी, पूर्वी एशिया पर भारत की खास नजर : डीएफएस सचिव

भारत अपने स्वदेशी डिजिटल भुगतान सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को ज्यादा देशों तक प...