18/03/24 | 6:55 pm

Print

प्रधानमंत्री मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को फिर से रूस का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को व्लादिमीर पुतिन को फिर से रूस का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और रूस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर व्लादिमीर पुतिन को हार्दिक बधाई। आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।”

https://x.com/narendramodi/status/1769695046268309797?s=20

उल्लेखनीय है कि रूस में नये राष्ट्रपति के लिए तीन दिन तक चले चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की तथा इसी के साथ रूस की सत्ता पर उनकी पकड़ और मजबूत हो गयी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि पुतिन को चुनाव में 87.8 प्रतिशत मत मिले। इस बार राष्ट्रव्यापी मतदान 74.22 प्रतिशत रहा, जो 2018 के मतदान प्रतिशत 67.5 के स्तर से बहुत अधिक है।