03/01/24 | 10:28 am

Print

बेरूत में हुए विस्फोट में हमास के शीर्ष अधिकारी सालेह अरौरी की मौत

लेबनान के दक्षिणी बेरूत के उपनगर में हुए एक विस्फोट में हमास के शीर्ष अधिकारी सालेह अरौरी की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि लेबनान के हिजबुल्ला समूह के टेलीविजन स्टेशन ने की है।

 नेतन्याहू ने अरौरी की जान लेने की दी थी धमकी 

हमास की सैन्य शाखा के संस्थापकों में से एक सालेह अरौरी ने वेस्ट बैंक में समूह का नेतृत्व किया था। सात अक्टूबर को हमास-इजराइल युद्ध शुरू होने से पहले ही इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अरौरी की जान लेने की धमकी दी थी। इस विस्फोट को लेकर इजराइली अधिकारियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 

विस्फोट में चार लोगों की हुई मौत 

लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा कि एक इजराइली ड्रोन द्वारा अंजाम दिए इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। लेबनान की राजधानी का दक्षिणी उपनगर मंगलवार शाम एक विस्फोट से दहल गया जिससे आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के गढ़ में अफरा-तफरी मच गई।

यह विस्फोट लेबनान की दक्षिणी सीमा पर इजराइली सैनिकों और हिजबुल्ला के सदस्यों के बीच दो महीने से अधिक समय से जारी भारी गोलीबारी के दौरान हुआ। इससे पहले दिन में हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने लेबनान-इजराइल सीमा पर इजराइली सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर कई हमले किए।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...