12/12/23 | 4:52 pm

Print

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भजनलाल शर्मा के नाम पर मोहर लगा दी गई। 

पहली बार विधायक बने हैं भजनलाल शर्मा

ज्ञात हो, भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट पर पुष्पेंद्र शर्मा को हराकर चुनाव जीता था।

विधायक दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा होंगे उप मुख्यमंत्री

सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा अब राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे। केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विधायकों के साथ ही बैठक में इसपर निर्णय लिया गया है। 

उनके साथ ही विधायक दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे। वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और भजन लाल शर्मा के नाम पर सभी की सहमति बन गई। भजनलाल शर्मा मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे।

RELATED ARTICLES

10 mins ago | Freedom Edge

अमेरिका-दक्षिण कोरिया-जापान ने शुरू किया पांच दिवसीय ‘फ्रीडम एज’ सैन्य अभ्यास

अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने सोमवार को पांच दिन का तीन-पक्षीय सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया। ‘...

16 mins ago | Capital Delhi

दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें

राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को हुए बिल्डिंग हादसे के बाद से लगातार मौके पर राहत और ...