25/03/24 | 11:15 am

Print

भाजपा ने जारी की 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, मंडी से कंगना रनौत, मेरठ से अरुण गोविल लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। रविवार को जारी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से और रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ से उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही रविवार को ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

जारी उम्मीदवारों की सूची में आंध्रप्रदेश से 06, बिहार से 17, गोवा से 01, गुजरात से 06, हरियाणा से 04, हिमाचल प्रदेश से 02, झारखंड से 03, कर्नाटक से 04, केरल से 04, महाराष्ट्र से 03, मिजोरम से 01, ओडिशा से 18, राजस्थान से 07, सिक्किम से एक, तेलंगाना से 02, उत्तर प्रदेश 13 और पश्चिम बंगाल से 19 सीटें शामिल हैं।

भाजपा की इस सूची में हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन दुमका से, रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से, गिरीराज सिंह बेगुसराय से, धर्मेन्द्र प्रधान संभलपुर से, प्रताप सारंगी बालासोर से, संबित पात्रा पुरी से, मेनका गांधी सुल्तानपुर से और जितिन प्रसाद पीलीभीत से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

6 hours ago | fake seeds

प्रस्तावित सीड बिल पर किसान संगठनों से शिवराज सिंह चौहान का संवाद, नकली बीजों पर सख्ती

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्...

7 hours ago | 'Zero Casualty'

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स...

7 hours ago | BRICS 2026

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक संक्षिप्त नाम आज चार महाद्वीपों तक फैले ...