10/12/23 | 2:09 pm

Print

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबधों के 50 साल,पीएम मोदी ने भेजी कोरियाई राष्ट्रपति को शुभकामनाएं 

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंध को 50 साल पूरे हो गए हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने भारत और दक्षिण कोरिया के राजनयिक संबंधों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और दक्षिण कोरिया के संबंधों की सराहना करते हुए इसे आपसी सम्मान,साझा मूल्यों और बढ़ती साझेदारी की यात्रा बताया। पीएम मोदी ने कहा वे दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और उसे विस्तार देने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

4 बिलियन अमेरिकी डॉलर देगा दक्षिण कोरिया

इससे पहले सितंबर में दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक ने घोषणा की थी कि दक्षिण कोरिया भारत को उच्च मूल्य की परियोजनाओं के लिए अगले तीन वर्षों में 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा।

बैठक के दौरान के रणनीतिक सहयोग पर सहमति बनी 

राष्ट्रपति यूं सुक येओल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नई दिल्ली में सम्पन्न जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर अपनी द्विपक्षीय बैठक के दौरान इस मामले पर चर्चा की। बैठक के दौरान दोनों नेता रणनीतिक संचार और सहयोग में सुधार करने पर सहमत हुए। 

दक्षिण कोरिया आर्थिक विकास सहयोग निधि (ईडीसीएफ) के तहत ऋण प्रदान करेगा। दक्षिण कोरिया ने विकासशील देशों के साथ आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 1987 में इस कोष की घोषणा की थी। पीएम मोदी और राष्ट्रपति यून अंतरिक्ष विकास सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमत हुए। बता दें कि दक्षिण कोरिया हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत का साझेदार देश है।

RELATED ARTICLES

16 hours ago | Anak Krakatau Volcano Eruption

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

इंडोनेशिया में जकार्ता के पास स्थित सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के...

18 hours ago | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

20 hours ago | IIT Madras Javier Bettel Visit

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और विदेश व्याप...