01/01/24 | 3:38 pm

Print

भारत और यूएई के बीच होगा संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास, राजस्थान में 2 से 15 जनवरी तक डेजर्ट साइक्लोन-2024 का आयोजन

भारत और यूएई के बीच मंगलवार 2 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन-2024 आयोजित किया जाएगा। यह सैन्य अभ्यास राजस्थान में होने जा रहा है। 

उद्देश्य 

बता दें डेजर्ट साइक्लोन-2024 के तहत किए जाने वाले संयुक्‍त अभ्‍यासों का उद्देश्‍य शहरी अभियानों में श्रेष्ठ अभ्यासों को साझा और उन्हें सीखकर पारस्परिकता को बढ़ावा देना है।

दोनों देशों के बीच कैसे संबंध ? 

भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात मित्रता के सशक्त संबंधों को साझा करते हैं। ये संबंध दोनों देशों के बीच के सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक और आर्थिक आदान-प्रदान पर आधारित हैं। 

भारतीय सेना ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

रक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय (सेना) के सोशल मीडिया हैंडल @adgpi पर इस संबंध में एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि भारत और यूएई के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन 02 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। 

इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी परिचालन में बेस्‍ट प्रैक्टिस और साझा करके अंतरसंचालनीयता (इंटरऑपरेशनबिलिटी) को बढ़ाना है।

https://x.com/adgpi/status/1741256327694102549?s=20

भारतीय नौसेना भी कर चुकी हैं संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास

उल्‍लेखनीय है कि इससे पूर्व बीते वर्ष अगस्‍त में दोनों देशों की नौसेना एक संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास कर चुकी है। इस युद्धाभ्‍यास में भारतीय नौसेना के आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस त्रिखंड ने हिस्‍सा लिया था।