05/12/23 | 10:32 am

Print

भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर केन्या के राष्ट्रपति, राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत

राष्ट्रपति भवन में आज मंगलवार को केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुतो का औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहे। केन्या के राष्ट्रपति रुतो भारत की यात्रा पर कल दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। इस यात्रा पर उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। 

पीएम मोदी के साथ करेंगे व्यापक बातचीत 

ज्ञात हो, केन्या के राष्ट्रपति रुतो की यह पहली भारत यात्रा है। वो आज दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। शाम को वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। 

व्यापार और निवेश कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा 

केवल इतना ही नहीं  केन्या के राष्ट्रपति रुतो के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा केन्या के राष्ट्रपति नई दिल्ली में व्यापार और निवेश कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 
 
केन्या के राष्ट्रपति रुतो की पहली भारत यात्रा

गौरतलब हो, केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुतो की यह पहली भारत यात्रा है। वे  भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए हैं। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

7 hours ago | Diabetes Causes and Treatment

विश्व मधुमेह दिवस : समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और जागरूकता ही बचाव का आधार

मधुमेह दुनिया भर में तेजी से फैलती गंभीर बीमारी है, जिसकी समय पर पहचान और नियमित जांच बेहद जरूर...

7 hours ago | ASEAN and East Asia Summit

प्रधानमंत्री मोदी का फिलीपींस दौरा 16 नवंबर से, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मो...