21/11/23 | 4:37 pm

Print

भारत के विदेश मंत्री बोले- ‘फिलिस्तीनी जनता के अधिकारों और भविष्य पर समान महत्व दिया जाए’  

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वांग के साथ मंगलवार को एक संयुक्त वार्ता में कहा कि फिलिस्तीन संकट का अपना एक इतिहास है तथा यह बहुत जटिल समस्या है। 

तीन महत्वपूर्ण मुद्दों को समान महत्व देने की कही बात

विदेश मंत्री ने कहा है कि मौजूदा फिलिस्तीन संकट के साथ आतंकवाद, गाजा में मानवीय स्थिति और फिलिस्तीनियों के अधिकारों के लिए दो देश समाधान से तीन महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। इन पर समान रूप से महत्व दिया जाना चाहिए। 

आतंकवाद को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता

उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को इजराइल में आतंकवादी हमले की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गई। आतंकवाद को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि गाजा में मानवीय संकट बहुत विषम है तथा वहां यथाशीघ्र मानवीय सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 

फिलिस्तीन जनता के अधिकारों और भविष्य के लिए दो देश समाधान आवश्यक

विदेश मंत्री ने फिलिस्तीन के बारे में भारत के सतत रवैये को दोहराते हुए कहा कि फिलिस्तीन जनता के अधिकारों और भविष्य के लिए दो देश समाधान आवश्यक है। 

वहीं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने कहा कि दो देश समाधान के तहत फिलिस्तीन की सीमाएं क्या होंगी, इसका निर्धारण विचार-विमर्श के आधार पर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी क्षेत्र में इजराइल द्वारा यहूदी बस्तियां बसाए जाना अंतरराष्ट्रीय नियम के खिलाफ है। इसका ऑस्ट्रेलिया विरोध करता है।

RELATED ARTICLES

3 mins ago | Brazil

20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS 

गोल्डमैन सैक्स द्वारा दिए गए एक संक्षिप्त नाम से शुरू हुआ BRICS अब दो दशक बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था...

17 mins ago | Heathrow Airport Disruption

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम ठप, एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेवाओं में आई तकनीकी खराबी के कारण पूरे देश में एक हजार से अधिक ...