03/01/24 | 3:17 pm

Print

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट: 55 रन पर सिमटी साउथ अफ्रीका की पारी, सिराज ने झटके 6 विकेट

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केप टाउन के न्‍यूलैंड्स स्‍टेडियम में बुधवार से दूसरा टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में महज 55 रन पर ऑलआउट हो गई। उनके 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। 

मोहम्मद सिराज के आगे कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज नहीं चला। सिराज ने 9 ओवर में केवल 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने भी 2-2 विकेट लिए।

यह मैच जीतकर रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। भारतीय टीम को सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्‍ट में एक पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत की प्‍लेइंग 11  
रोहित शर्मा (कप्‍तान), यशस्‍वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

दक्षिण अफ्रीका की प्‍लेइंग 11  
डीन एल्‍गर (कप्‍तान), एडेन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्‍टन स्‍टब्‍स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेनी, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।

RELATED ARTICLES

13/11/26 | 11:43 am | IND vs NZ 4th ODI

चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 334 रन का लक्ष्य, विल यंग ने जड़ा शतक

विल यंग के शानदार शतक और टिम सीफर्ट के अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को बे ओवल में भार...