16/11/23 | 7:13 pm

Print

भारत-श्रीलंका संयुक्त अभ्यास ‘मित्र शक्ति’ आज से शुरू,द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी मजबूती   

भारत-श्रीलंका संयुक्त ‘मित्र शक्ति’ अभ्यास आज से पुणे के औंध में शुरू हो गया है। नौवें संस्करण के इस अभ्यास को 16 से 29 नवंबर के बीच पुणे के औंध में आयोजित किया जायेगा। अभ्यास में भारतीय टुकड़ी के120 सैन्यकर्मियों सहित भारत और श्रीलंकाई वायु सेना के क्रमश:15 और 5 कर्मी भी इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। 

संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप है यह अभ्यास 

इस अभ्यास को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अनुरूप किया जा रहा है, दोनों सेनाएं दुनिया भर के अशांत क्षेत्रों में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में योगदान देती हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना और आतंकवाद विरोधी अभियानों में पारस्परिक सहयोग और सर्वोत्तम तकनीकों को साझा करना है। इसके अंतर्गत दोनों पक्ष छापेमारी,खोज और किसी अप्रिय मिशन को नष्ट करने, हेलिबोर्न ऑपरेशन आदि जैसी सामरिक कार्रवाइयों का संयुक्त अभ्यास करेंगे। इसके अलावा इस अभ्यास में आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन (एएमएआर), कॉम्बैट रिफ्लेक्स शूटिंग और योग भी अभ्यास का हिस्सा बनेंगे।

अभ्यास में मानव रहित हवाई प्रणालियां होंगी शामिल

अभ्यास मित्र शक्ति 2023 में हेलीकॉप्टरों के अलावा ड्रोन और काउंटर मानव रहित हवाई प्रणालियों को शामिल किया जायेगा। आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान हेलीपैडों को सुरक्षित करने और हताहतों को निकालने का भी अभ्यास दोनों पक्षों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

दोनों पक्ष युद्ध कौशल के व्यापक प्रथाओं,विचारों और प्रथाओं का आदान-प्रदान करेंगे जो प्रतिभागियों को एक-दूसरे से पारस्परिक रूप से सीखने का अवसर मिलेगा। सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने से भारतीय सेना और श्रीलंकाई सेना के बीच रक्षा सहयोग का स्तर में वृद्धि होगी यह अभ्यास दोनों पड़ोसी देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को भी बढ़ावा देगा।

मित्र शक्ति का पिछला संस्करण अक्टूबर 2021 में श्रीलंका में आयोजित किया गया था। भारत और श्रीलंका ने इस वर्ष फरवरी में नई दिल्ली में आयोजित सातवें वार्षिक रक्षा संवाद में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की थी ।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त अभियानों को अंजाम देने में सक्षम होने के लिए सेनाओं के बीच उच्च स्तरीय अभ्यास और सामंजस्य की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा मित्र शक्ति जैसे अभ्यास न केवल सैनिकों को संयुक्त अभियान चलाने, मानक संचालन प्रक्रिया स्थापित करने का विश्वास दिलाते हैं, बल्कि एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं को समझने में भी मदद करते हैं।

पुणे के औंध में सैन्य स्टेशन पर स्थित विदेशी प्रशिक्षण नोड द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास आयोजित करने के लिए एक उपयुक्त स्थान के रूप में उभरा है। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि पुणे में न केवल कई सैन्य प्रतिष्ठान मौजूद हैं,बल्कि ऐसे अभ्यासों के संचालन के लिए अनुकूल मौसम की स्थिति भी है।

RELATED ARTICLES

35 mins ago | Amit Shah Bankura rally

अमित शाह का बंगाल में तीखा हमला, सिंडिकेट खत्म करने का वादा

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित श...

56 mins ago | PM Kisan Samman Nidhi scheme India

रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ का शुभारंभ, राजनाथ सिंह बोले—किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के दशहरा मैदान में ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन द...