02/11/23 | 1:52 pm

Print

भूटान के राजा का भारत दौरा कल से, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, भूटान की शाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, 03-10 नवंबर 2023 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर होंगे।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रा के दौरान भूटान के राजा भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा विदेश मंत्री और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी भूटान नरेश से मुलाकात करेंगे। 

मंत्रालय के अनुसार भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के अनूठे संबंध हैं, जिनकी विशेषता समझ और आपसी विश्वास है। यह यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण आयाम की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

अपनी इस यात्रा के दौरान महामहिम भूटान नरेश असम और महाराष्ट्र राज्यों का भी दौरा करेंगे। 

भारत भूटान संबंध

भारत और भूटान एक अनूठा और विशेष संबंध साझा करते हैं जो सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनीतिक संबंधों के एक सुदीर्घ इतिहास पर आधारित है। भूटान अपने छोटे आकार के बावजूद दक्षिण एशिया में रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है और क्षेत्रीय सहयोग के प्रयासों में भारत के लिये एक प्रमुख भागीदार रहा है।
 

RELATED ARTICLES

6 mins ago | BSL-4

घातक वायरस से लड़ने के लिए गुजरात में बनेगी पहली BSL-4 लैब

गुजरात अपनी जैव-सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राज्य में प...